बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करते कमिश्नर व पौधरोपण करतीं डीएम।
– दोनों अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना, भंडारे में उमड़ा सैलाब
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के बांके बिहारी मंदिर परिसर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का अंतिम दिन गुरुवार को अत्यंत भव्य व आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुरादाबाद के कमिश्नर अंजनी कुमार व जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ भगवान श्री बांके बिहारी जी एवं राधा रानी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण भी किया जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मंदिर समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं प्रसाद भेंट किया गया। साथ ही प्रभु से उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहने की कामना की गई। श्री बांके बिहारी सेवा समिति के मुख्य सेवादार प्रदीप गर्ग ने सभी आगंतुकों एवं गणमान्य अतिथियों को सम्मान पत्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया। उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सेवादारों का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में खागा विधायक कृष्णा पासवान, विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में अभिनव यादव, अमित शरण बॉबी, अभय गुप्ता, बबलू, सिद्धांत गुप्ता, बबलू सोनी, अमित सोनी, सत्य भगवान, अशोक यादव, राहुल सोनी, तरुण पुरवार, मनीषा, शालिनी, खुशी सैनी, कविता रस्तोगी, रविंद्र सिंह, रिंकू सरदार, सूर्यकांत, आशीष दीक्षित एवं अन्य सेवादारों का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

डीएम ने मछलियों को खिलाया चारा

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बाकें बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर परिसर में ही बरगद के पौधे का वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात उन्होंने मछलियों को चारा भी खिलाया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now