– अंतिम मतदाता सूची में 10,047 नए मतदाताओं की हुई वृद्धि
– महिला मतदाताओं की संख्या 1,46,582, पुरुष मतदाता 1,76,883
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। विधानसभा क्षेत्र खागा-243 में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,23,475 पहुंच गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले प्रकाशन की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 10,047 का इजाफा दर्ज किया गया है।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि बीती 10 अप्रैल को प्रकाशित मतदाता सूची में विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,13,428 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने पर 17 नवंबर को जारी अंतिम सूची में यह आंकड़ा बढ़कर 3,23,475 हो गया है।
अंतिम सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में 1,76,883 पुरुष और 1,46,582 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं 10 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम भी सूची में दर्ज हैं। इस तरह मतदाता सूची के नए आंकड़ों से खागा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
