CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर घाट में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी मनोज कुमार शुक्ला का पुत्र सुमित कुमार शुक्ला दोस्तों के साथ सुल्तानपुर घाट गंगा स्नान करने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इसकी जानकारी जब पास-पड़ोस के लोगों को हुई तो उसकी तलाश में जुट गए। गोताखोरों की पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now