CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना असोथर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। धोखाधड़ी के उद्देश्य से जाली दस्तावेजों का उपयोग करने के मामले में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना असोथर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 24/2026, धारा 318(4), 336(3) एवं 338 बीएनएस से संबंधित मामले में जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आई थी। गुरुवार को थाना असोथर पुलिस ने अभियुक्त शिवबहादुर पुत्र स्वर्गीय रंग बहादुर निवासी ग्राम विधातीपुर थाना असोथर को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जरौली उपनिरीक्षक अंकुश यादव, आरक्षी रविकांत विश्वकर्मा एवं आरक्षी आशीष पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now