CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय 45 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी छंगू की पत्नी लक्ष्मी देवी बुधवार की देर शाम सामान लेने जा रही थी। जब वह स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करने लगी तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now