फोटो परिचय-  निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रणवीर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत करते शिक्षक।

– नामांकन जांच में साधना मिश्रा का पर्चा हुआ निरस्त, निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रणवीर

– चुनाव परिणाम घोषित होते ही शिक्षकों ने तालियों और नारों के साथ किया जोरदार स्वागत

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की तेलियानी ब्लॉक इकाई को नया अध्यक्ष मिल गया है। शनिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित चुनाव में प्रणवीर सिंह ने निर्विरोध अध्यक्ष पद हासिल किया। चुनावी प्रक्रिया पर्यवेक्षकों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

अध्यक्ष पद के लिए प्रणवीर सिंह और साधना मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान साधना मिश्रा और उनके प्रस्तावकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं पाए गए। नियमों के तहत पर्यवेक्षकों ने उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए मैदान में केवल प्रणवीर सिंह रह गए और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

चुनाव की पूरी प्रक्रिया बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष देवशरण शुक्ला, खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष बलराम सिंह और दिलीप श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई। परिणाम की घोषणा होते ही शिक्षकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने तालियां बजाकर खुशी जताई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम में हसवा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया, भिटौरा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, हथगाम अध्यक्ष हेमंत यादव, गिरीश दुबे, पंकज पांडेय, अनिल गुप्ता, सुनीता पांडेय और धर्मेंद्र तिवारी समेत तीन सैकड़ा से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now