फोटो परिचय-  पुलिस लाइन में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

– आपात सूचना मिलते ही कार्रवाई के निर्देश, तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

– पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक, दोनों शाखाओं के बीच तालमेल पर जोर

REPORT:- MOHSIN KHAN

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक न हो, इसके लिए पुलिस महकमे ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। आगजनी की घटनाओं से निपटने और पुलिस संचार प्रणाली को निर्बाध बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फायर विभाग और रेडियो शाखा को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और विभागों के बीच बेहतर तालमेल ही प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की बुनियाद है।

पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने दोनों शाखाओं की कार्यप्रणाली और त्योहारों के मद्देनजर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलने पर संबंधित टीम बिना देरी किए मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही पुलिस संचार व्यवस्था को लगातार सक्रिय और व्यवस्थित रखा जाए, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान प्रभावित न हो। उन्होंने फायर विभाग और रेडियो शाखा को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सजग रहने की हिदायत दी।

बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, आरआई रेडियो सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now