CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ललौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना ललौली में दर्ज मुकदमा संख्या 163/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त रमाकांत 25 वर्ष पुत्र गोला निवासी ग्राम सिधांव, थाना ललौली, जनपद फतेहपुर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद भर में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ललौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश चंद्र शुक्ला तथा कांस्टेबल लालप्रताप सोनिया शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now