फोटो परिचय-  दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल फतेहपुर के कांग्रेसी नेता।

– महेश द्विवेदी और मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे थे जिले के कांग्रेसी

– छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल, शांतिपूर्ण विरोध के सम्मान की कही बात

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद लौटे कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोलते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही। राहुल गांधी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में जिले के कई कांग्रेस नेता प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे।

वापसी के बाद जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि जनता अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर जागरूक हो रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार को आने वाले समय में जनता के सवालों का जवाब देना होगा। वहीं, शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कथित कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने वालों के अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, ओम प्रकाश कोरी और आरिफ खान ने भी विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को लेकर कथित भेदभाव के आरोपों का उल्लेख करते हुए उनकी भूमिका पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और विरोध के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now