फोटो परिचय-  गिरफ्तार आरोपी को लेकर जाती किशनपुर पुलिस।

* किशनपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

* पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को किशनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जिले में वांछित और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत किशनपुर थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 में नामजद रोशन पुत्र प्रेमचंद्र को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी किशनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन छिछनापार का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 123, 118(1), 352 और 351(3) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह और कांस्टेबल कमलेश राजभर शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now