डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े पीड़ित।
– पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के छोटी बाजार मुहल्ले के रहने वाले पीड़ितों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर नगर पालिका परिषद पर फर्जी तरीके से दूसरे के नाम पर दुकान दर्ज किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से उनका नाम पूर्व की भांति असिसमेंट रजिस्टर में दर्ज कराकर न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
शहर के छोटी बाजार मुहल्ला निवासी चांद बाबू पुत्र सदाकत हुसैन व लियाकत हुसैन पुत्र मो0 हुसैन ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि चांद बाबू शारीरिक रूप से विकलांग हैं। चांद बाबू आदि की दुकान सं0 102/96 मुहल्ला छोटी बाजार चैक में है। बताया कि दुकान का एक वाद विचाराधीन है। डीएम द्वारा सूचना जारी की गई कि जब तक सिविल वाद सं0 294/18 का निर्णय नहीं हो जाता तब तक दाखिल खारिज या नामांतरण संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिसका लिखित पत्र भी 14 जून 2019 को जारी किया गया था। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा उनकी दुकान/मकान को 20 अप्रैल 2018 को नगर पालिका के असिसमेंट रजिस्टर से उनका नाम काटकर विपक्षीगणों के हक में नामांतरण की कार्रवाई की जा चुकी है। जिन्होने दुकान/मकान को विक्रय भी कर दिया है। इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज है। पीड़ितों ने मांग किया कि उनका नाम पूर्व की भांति असिसमेंट रजिस्टर में दर्ज कराकर न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now