– सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं से किया संवाद
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं से प्रेरणादायी संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भरता और सशक्त व्यक्तित्व की सबसे मजबूत नींव है।
संवाद के दौरान एसपी ने छात्राओं से कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और समय का सदुपयोग करते हुए निरंतर प्रयास करने से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की भी सीख दी। इस दौरान छात्राओं ने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर निर्माण तथा पुलिस सेवा से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। एसपी ने सभी जिज्ञासाओं का सरल और प्रेरक ढंग से उत्तर देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संवाद उनके लिए बेहद प्रेरणादायी और भविष्य की दिशा तय करने में उपयोगी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now