CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकेती में पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध 23 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार सुकेती गांव निवासी माधव उर्फ मनोज कुमार लोधी का पुत्र राहुल का अपनी पत्नी शिवदेवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर वह मायके चली गई। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में आम के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now