राहुल गांधी के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम मैं फल वितरित करते कांग्रेसी
कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम पहुंच बांटा फल
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को जनपद भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। खागा में जहां कांग्रेसियों ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की वहीं मवैया स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। खागा कस्बे में जिला उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रकाश पांडेय, सलीम शेख, आरिफ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए दीर्घायु की कामना की। उधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, शेख एजाज अहमद, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, सैयद सहाब अली समेत अन्य कांग्रेसजन मवैया वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धजनों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना तथा उनके साथ समय बिताकर सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि समाज में बढ़ती संवेदनहीनता चिंता का विषय है। जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, कई बार वही बुजुर्ग जीवन के अंतिम पड़ाव में उपेक्षा के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेना और उनकी सेवा करना सबसे बड़ा सम्मान है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के करोड़ों लोगों की उम्मीदों के प्रतीक बनकर उभरे हैं। उनके जन्मदिन पर बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और मानवता का संदेश देते हुए कहा कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का भी नाम है। राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों को मजबूती से सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now