शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
– अब जिले में मिलेंगा ब्रांडेड परिधानों का विकल्प
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। प्रतिष्ठित वस्त्र निर्माण कंपनी रेमंड लिमिटेड ने शहर में अपने विशिष्ट शोरूम द रेमंड शॉप का भव्य शुभारंभ किया। आधुनिक शोरूम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के करकमलों द्वारा किया गया।
शोरूम के उद्घाटन अवसर पर मौजूद शिशिर पटेल ने बताया कि अब जनपदवासियों को ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी के लिए जिले से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस शोरूम में रेमंड की संपूर्ण श्रृंखला उपलब्ध रहेगी, जिसमें सूटिंग-शर्टिंग के साथ तैयार परिधानों के प्रसिद्ध ब्रांड पार्क एवेन्यू, पाक्र्स और कलर प्लस भी ग्राहकों को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष नाप-जोख सिलाई व्यवस्था भी की गई है, जिससे लोग अपनी पसंद और फिटिंग के अनुसार परिधान तैयार करवा सकेंगे। शोरूम को आधुनिक साज-सज्जा और आकर्षक वातावरण के साथ तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को खरीदारी का अनोखा अनुभव मिल सके। इस अवसर पर जंग बहादुर वर्मा, धु्रव नारायण रस्तोगी, हरिओम रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, हेमंत पटेल, अंकुर पटेल, धनंजय चैधरी, मृत्युंजय चैधरी, गौरव दीक्षित उपस्थित रहे।
