फोटो परिचय- पत्रकारों से वार्ता करते परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता।
– मंडलीय सम्मेलनों के जरिए समाज को एकजुट करने की तैयारी
CITY NEWS FATEHPUR
चौड़गरा, फतेहपुर(CNF)। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को आबादी के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। चौड़गरा के गुप्ता होटल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि समाज आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद राजनीतिक रूप से अपेक्षित हिस्सेदारी से वंचित है।
उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में मंडलीय सम्मेलनों का आयोजन कर समाज को एकजुट किया जाएगा। साथ ही प्रदेशव्यापी दौरा कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मांगों की अनदेखी पर परिषद लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी। इस दौरान चंद्रशेखर गुप्ता, सीताराम गुप्त, रामकुमार गुप्ता, मिथिलेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
