CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को थाना थरियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद भर में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थरियांव थाना पुलिस को यह सफलता मिली। मुकदमा अपराध संख्या 116/2026 में दर्ज मामले में आरोपी मनीष पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम लतीफपुर थाना थरियांव पर एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को थाना थरियांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सघन तलाश अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर जनपद पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हसवा चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now