– मामा ने पति सहित ससुरालीजनों पर मार डालने का लगाया आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चैधकियापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय महिला ने जरीला पदार्थ खा लिया। जिसको इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मृतका के मामा ने पति समेत ससुरालीजनों पर मारने पीटने व जबरन जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने पति सास, ससुर व जेठ को पूंछतांछ हेतु हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार चैधकियापुर गांव निवासी अंशू की पत्नी राधा देवी ने बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो ससुरालीजन उसे शहर के लोधीगंज स्थित नैंसी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां हालत न ठीक होने पर भोर पहर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का मामा लालमन निवासी बेरूईहार थाना कोतवाली ने पति व ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपनी भांजी की शादी 5 जून 2020 में की थी। साथ ही हैसियत के अनुसार अच्छा दहेज दिया था लेकिन संतान न होने के कारण पति उसको बेरहमी से पीटता था उसने आरोप यह भी लगाया कि दो दिन पूर्व उसकी भांजी गांव में ही रिश्तेदारी में शादी मंे आई थी। बताते है कि कल पति आया शराब के नशे में और जबरन उसे लेकर ससुराल ले आया और पानी वाले पाईप से जमकर पिटाई कर दी और जबरन उसके मुह में जहर डाल दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसने यह भी बताया कि हालत बिगडने पर पति अपने ही जान पहचान व दूर के रिश्तेदार लगने वाले नैन्सी हास्पिटल ले गये जहां हस्पिटल संचालक विनय लोधी यहां ले गया। जहां उसकी हालत और बिगड़ गयी। सुबह कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
