– मदर सुहाग एजूकेशन इंटर कालेज में बच्चों को किया जागरूक
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मदर सुहाग एजूकेशन इंटर कालेज बाईपास में सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित छात्रों को जिला क्षयरोग अधिकारी ने टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंनें बताया कि जनपद में 24 मार्च से अभियान चल रहा है। जिसमें टीबी के लक्षण जैसे दो हफ्ते से लगातार खांसी आना, बुखार का आना, रात में पसीना आना, बलगम या बलगम के साथ खून का आना, सीने में दर्द होना, वजन का कम होना, मूख न लगना, गर्दन में गिल्टी/गांठे आदि लक्षण होने पर अपने पास के किसी भी सरकारी हास्पिटल में जाकर बलगम की जांच करायें। यदि जांच में टीबी की पुष्टि होती है तो सरकारी हास्पिटल से निःशुल्क दवा शुरू करें। साथ ही भारत सरकार एक अप्रैल 2018 से प्रत्येक टीबी मरीज को इलाज के दौरान सरकारी व प्राइवेट 1000 रूपए पोषण आहार के लिये प्रतिमाह दिया जाता है। साथ ही विद्यालय के छात्रों ने भी टीबी के बारे में अपने-अपने विचार रखे। अंत में सभी उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों अनुरोध किया कि इस जानकारी को अपने तक न सीमित रखके इस जानकारी को अपने आस-पास के लोगों को भी दे जिससे कि आम जनमानस टीबी के प्रति जागरूक हो सके तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प को साकार किया जा सकें। आप सभी के सहयोग से टीबी हारेगा, देश जीतेगा के नारे को साकार किया जा सकता है।
