कार्यशाला में भाग लेते क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
– 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, स्मारकों की स्वच्छता व घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वान
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि 10 से 12 अगस्त के बीच सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों एवं अन्य स्मृति स्थलों की साफ-सफाई कर दीप प्रज्जवलन और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, जबकि 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और देश के सम्मान का उत्सव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के जिला संयोजक के रूप में जिला मंत्री सुनीता गुप्ता तथा सह-संयोजक कुलदीप भदौरिया, आदित्य त्रिवेदी और आशीष तिवारी दायित्व निभा रहे हैं। कार्यशाला में पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, मधुराज विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पाल, प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, अरिमर्दन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राधा साहू, गीता सिंह, आशीष तिवारी, अजय सिंह रिंकू लोहारी समेत अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now