राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति।
– महिला जनसुनवाई में सुनेंगी पीड़िताओं की समस्याएं
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद की महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति 17 जून को जिले के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा करेंगी, महिला जनसुनवाई आयोजित करेंगी तथा जागरूकता चैपाल के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग की सदस्य द्वारा जनपद में महिलाओं से संबंधित शिकायतों एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही पीड़ित एवं शिकायतकर्ता महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम 17 जून को पूर्वाह्न 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) जीटी रोड में आयोजित होगा। जनपद की सभी पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाएं अपनी शिकायतों और समस्याओं के साथ उपस्थित होकर आयोग की सदस्या के समक्ष अपना पक्ष रख सकती हैं। जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं को सीधे महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनके मामलों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now