पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशियों पर थी। लेकिन ये अवैध बांग्लादेशी सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि भारत के अलग-अलग इलाकों में छिपे हैं। ऐसे ही कई बांग्लादेशियों को आधी रात एक बड़े ऑपरेशन में दबोच लिया गया है। इन बांग्लादेशियों को रस्सियों के बीच घेर कर लाया गया है। इसी बीच एक और तस्वीर आई है जिसमें भारत से भाग रहे बांग्लादेशियों के हाथों को देखा जा रहा है। इन बांग्लादेशियों के हाथों में ऐसा क्या है? दरअसल यह एक्शन हुआ है गुजरात में। सोचिए यह बांग्लादेशी कहां-कहां जाकर बस चुके हैं। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और राजकोट पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 322 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को दबोचा। जिनमें से 131 बांग्लादेशी घुसपैठिए निकले। पुलिस ने जब इन 322 संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों, भाषा और पारिवारिक बैकग्राउंड की कड़ाई से जांच की, तो इनमें से 131 लोग पक्के तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठिए निकले।
