oplus_141557760

प्रयागराज

प्रयागराज टेन्ट कैटरर्स एण्ड इवेन्ट का वार्षिक सम्मेलन शनिवार 25 जुलाई 2026 को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी पूर्व महापौर प्रयागराज को संगठन के अध्यक्ष प्रियंक अग्रवाल, महामंत्री वी०के० शर्मा ने मूमेन्टो दे कर और शाल पहना कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि जी ने कहा मैं टेन्ट व्यापारियों के हर दुख सुख में साथ दूंगी । ये टेन्ट व्यापारी लोगों को रोजगार देने का काम करते हैं। ​संगठन के अध्यक्ष प्रियांक अग्रवाल ,महामंत्री वी०के० शर्मा और अन्य पदाधिकारीगण ने आज अपने दिवंगत सदस्य आशु लाइट के याद में एक पेड़ (आशु के नाम) लगाया।
​वार्षिक सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार जी साथ में जिला अध्यक्ष प्रयागराज प्रियंक अग्रवाल ने आये हुये सदस्यों और पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया। बैठक में अन्य जिलों के पाधिकारियों ने शिरकत की जिसमे गोरखपुर, कानपुर , वाराणसी ,लखनऊ आदि जिलों से संगठन के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए , कार्यक्रम में आगामी कानपुर वार्षिक अधिवेशन की चर्चा हुई जिसमें संगठन से जुड़े सभी व्यापारियों को कानपुर अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण- सदस्यों के लिये निःशुल्क दुर्घटना बीमा और आर्थिक सहायता कोष का स्टाल लगाया गया।
​कार्यक्रम में श्रीमती संगीता कपूर, दिनेश शर्मा, अरुण रस्तोगी, राहुल अग्रवाल, राजा बाबू, लाल बाबू, विशाल आनन्द, विशाल केसरवानी, संदीप गुप्ता, दिनेश तिवारी, शशिधर सिंह (शिवा भाई), अभिषेक गजरा, अजित श्रीवास्तव, दीपक शुक्ला, साअत भाई, शकिल अहमद, किशन केसरवानी, ऋषभ केसरवानी ,प्रांजल केसरवानी, शशांक केसरवानी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now