CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले के हस्तशिल्पियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि हस्तशिल्पी पहचान पत्र (आर्टिजन आईडी) बनवाने के लिए अब केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि हस्तशिल्पी पहचान पत्र के लिए वस्त्र मंत्रालय की वेबसाइट प्दकपंद.ींदकपबतंजिे.हवअ.पद पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी हस्तशिल्पियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन का परीक्षण एवं अनुमोदन हस्तशिल्प सेवा केन्द्र, प्रयागराज द्वारा किया जाएगा। अनुमोदन मिलने के बाद हस्तशिल्पी अपना पहचान पत्र उसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। जिला उद्योग विभाग ने कहा कि पात्र हस्तशिल्पी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now