बाइकों की भिडन्त में किशोर की मौत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थाना गाजीपुर क्षेत्र के जागेश्वर तिराहा के पास सोमवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कराया।
जानकारी के अनुसार, सचिन सैनी उर्फ आशुतोष (17 वर्ष) पुत्र सियाराम, निवासी उमरगहना थाना मलवां, जनपद फतेहपुर, कक्षा 11 का छात्र था। वह अपने ननिहाल अंदमऊ आया हुआ था। सोमवार को वह अपने साथी निरंकार सैनी पुत्र दिनेश, निवासी अंदमऊ थाना असोथर, के साथ पैदल घर जा रहा था। बताया जाता है कि दोनों युवक जब जागेश्वर तिराहा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निरंकार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल निरंकार को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक सचिन के पिता सियाराम गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में 13 वर्षीय छोटा भाई अखिलेश भी है। होनहार बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। क्षेत्रीय लोगों ने दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
———————————————————————————-
ट्रेन से कटकर किशोर की मौत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसाही के समीप रविवार की देररात ट्रेन की चपेट में आ जाने से 15 वर्षीय किशोर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरूस्ती निवासी स्व0 राजेन्द्र कुमार का पुत्र पुष्पेन्द्र रात्रि 11 बजे घर से निकल गया और भैंसाही गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के मामा इन्द्रजीत ने बताया कि उसके भांजे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रात्रि 11 बजे अपनी मां पुष्पा देवी के साथ सो रहा था। किस वक्त घर से निकल गया। किसी को नहीं जानकारी हुयी।
———————————————————————————-
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर नवाबगंज में रविवार की शाम इलेक्ट्रिक का काम करते समय 21 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के भैरवां गांव निवासी रमेन्द्र चन्द्र का पुत्र विमल बिजली का काम करता था। बताते है कि हथगाम थाने के गाजीपुर नवाबगंज काम करने गया था। इसी दौरान काम करते समय वह बिजली के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।
———————————————————————————-
लड़ाई के दौरान मां की गोद से गिरी मासूम, मौत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एलई मंे लडाई के दौरान धक्का दे देने से मां की गोद से 10 माह की बच्चा नीचे गिर गया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार एलई गांव निवासी सन्त कुमार का साला करन गांव आया था। बताते है कि गांव के ही जवाहर से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। इसी बीच करन की बहन अपने 10 माह की बच्ची राधिका को गोद में लेकर आ गयी। तभी जवाहर ने करन की बहन को धक्का दे दिया। जिससे गोद में ली बच्ची नीचे गिर गयी। और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग जाने में सफल रहा।
