फोटो परिचय-  प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।

– सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया प्रमाण पत्र वितरण
– दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को किया साझा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक विक्रम सिंह के कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पूर्व विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा भावना और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आवास योजना के लाभार्थियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। प्रमाण पत्र मिलने पर लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ के प्रति आभार जताया। आयोजन के दौरान लोगों के बीच दीप भी वितरित किए गए।

पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन की भावना को केंद्र में रखकर जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रम तक सीमित न रहकर आमजन से संवाद और उनकी सहभागिता बढ़ाने का माध्यम बने, यही इसका उद्देश्य है। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे और उनका प्रभाव जमीन पर दिखाई दे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को भोजन कराया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, अभिषेक शुक्ला, सुशील तिवारी बच्चा, विवेक तिवारी, विनोद गौतम, संतोष पटेल, बलराम लोधी, अखिलेश चैहान, प्रशांत सिंह गौतम, बलकेश, आदित्य, जय यादव, लक्ष्मी लोधी, संतोष दीक्षित, राम प्रकाश गुप्ता, शुभम गुप्ता, दीपक बाल्मीकि, बाबूराम, सफील अहमद, वंदना देवी, हसीना बेगम, शुभम त्रिपाठी, रिषभ गुप्ता, आदर्श सिंह, रेखा, सुनैना देवी, हुस्न बानो, कमलेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now