फोटो परिचय-  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

– सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर भी आयोजित हुआ स्मृति कार्यक्रम

– कांग्रेस नेताओं ने तीनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहे महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए शनिवार को शहर के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। कांग्रेसजनों ने तीनों विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और संप्रभुता को सर्वोपरि रखते हुए अपना जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। उनका साहस, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति अटूट निष्ठा हमेशा याद की जाती रहेगी। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को राष्ट्रीय एकता का सूत्रधार बताते हुए कहा कि देश के एकीकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वहीं आचार्य नरेंद्र देव ने अपने विचारों और सिद्धांतों से भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की।

शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देशहित को प्राथमिकता दी। आज के राजनीतिक नेतृत्व को उनके व्यक्तित्व और त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव के विचारों को भी वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।

इस मौके पर शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान असलम, कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश कोरी, अजय कुमार बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, शकीला बानो, मो. कासान, अब्दुल रज्जाक, आरिफ अली, नवनीत तिवारी, नवशाद अहमद, जेपी पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, शब्बीर अहमद, सैयद अहमद, धर्मेंद्र सिंह, वकील खान और अमीरउज्जमा खां समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now