जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी तथा अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now