पूर्व पीएम के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी।
– श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी में किया याद
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि गोष्ठी में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें एक शांति दूत एवं महान आत्मा करार देते हुए कहा कि आज के भाजपाई भ्रष्ट नेताओं को उनसे सबक लेना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा मोदी व अमित शाह को गद्दार कहने पर उनके विरुद्ध बोलने वालों से पूंछा कि आखि़र गद्दार की परिभाषा क्या है, जो देश हितों से समझौता कर ले, देश की संप्रभुता नष्ट कर दे उसे गद्दार नहीं तो क्या कहा जाएगा। उन्होंने पूंछा कि ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका द्वारा युद्ध विराम की घोषणा एवं ट्रंप के आदेशों के अनुसार पेट्रोल डीजल खरीद करना ये सब क्या है? इसे देश के साथ गद्दारी नहीं तो क्या कहा जाएगा। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी स्वर्गीय राजीव गांधी को अपने कर्तव्य पथ पर सत्य के साथ अडिग रहने वाला शासक बताते हुए कहा कि देश की प्रगति ही एक मात्र उनके जीवन का उद्देश्य था जिसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी फिर भी उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए समूल देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज तो भारत इतना निरीह राष्ट्र बन चुका है कि उसके निर्णय अमेरिका ले रहा है इससे दुखद पहलू और क्या होगा। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी प्रवक्ता ई० देवी प्रकाश दुबे, संचालक पं. रामनरेश महाराज, निजामुद्दीन, अखण्ड प्रताप सिंह, महिला शहर अध्यक्ष रेखा पासवान, शकीला बानो, मालती देवी, सैयद शहाब अली, नवनीत तिवारी, चैधरी मोइन राइन, कौशल कुमार शुक्ला, अकरम काले, अजय बच्चा, डॉ. अब्दुल हमीद, राजीव श्रीवास्तव, मो. रज्जाक, धर्मेंद्र सिंह, नाजिम राइन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now