– आलमपुर गांव में बारिश के दौरान हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
– पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना से गांव में पसरा मातम
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF। बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार देर शाम बारिश के बीच हुए हादसे में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 45 वर्षीय देवनारायण यादव की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया कि आलमपुर निवासी स्वर्गीय हरि प्रसाद यादव के पुत्र देवनारायण यादव शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और बारिश के बीच अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से देवनारायण गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बकेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भतीजे राजेश कुमार ने घटना की जानकारी दी।
