CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अन्र्तगत बुधवार की दोपहर गंगा में स्नान करते समय 35 वर्षीय युवक डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम को गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार के थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय सोहन सलेमपुर गांव निवासी ननका का पुत्र नीरज रिश्तेदारी में सुल्तानपुर घोष गया था। बताते हैं कि बुधवार की दोपहर गांव के समीप स्थित गंगा नदी में नहाने चला गया। तभी वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। उधर इसकी जानकारी जब रिश्तेदारो को हुयी तो उन्होने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच गये। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now