पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।
– बकेवर पुलिस ने शकूराबाद तिराहे से वांछित को दबोचा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बकेवर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस की निगरानी में चल रहा आरोपी सोमवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बिंदकी के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बकेवर पुलिस सक्रिय रूप से वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अंशू गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण गुप्ता निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना जहानाबाद को शकूराबाद तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा चोरी, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. नौशाद, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र व नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now