CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच ललौली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के बाद आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के निकट पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना ललौली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोनू प्रजापति पुत्र सूरजपाल, निवासी ग्राम सिधांव, थाना ललौली को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। इसके आधार पर थाना ललौली में मु0अ0सं0 244/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सोनू प्रजापति का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना राधानगर में भी मु0अ0सं0 244/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज होना बताया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रोहित कुमार, चौकी प्रभारी दतौली, हे0का0 सुशील कुमार, का0 पूरनमल और रि0का0 राजप्रताप सिंह शामिल रहे।
