टेट अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन करते महासंघ के पदाधिकारी।
– डीएम के माध्यम से पीएम, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाह्न पर गुरूवार को मुख्यालय पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिलाध्यक्ष अदीप सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष अदीप सिंह ने कहा कि यह टीईटी लागू करने का विरोध नहीं है, यह टीईटी अनिवार्यता लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपने, उनके नियुक्ति प्रावधानों व सेवा सुरक्षा से खिलवाड़ कर उसे खतरे में डालने का प्रबल विरोध है जो उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने की 27 जुलाई 2011 से पूर्व सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता समाप्त कराने तक जारी रहेगा। जिला महामंत्री अंकित अग्रहरि ने कहा कि कोई भी कानून, कानून बनने के दिन से लागू होता है लेकिन यह टेट अनिवार्यता कानून बनने के पहले से लागू कर रहे हैं जो कि कानून की दृष्टि से भी उचित नहीं है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र, ज़िला कोषाध्यक्ष केशव अग्निहोत्री, ज़िला उपाध्यक्ष गौरव गौर, प्रवीण कुमार, मीडिया प्रभारी दयाराम राजपूत, मयंक शुक्ल, विनय प्रताप, अभिषेक शुक्ला, चन्द्र शेखर, दुर्गादत्त मिश्र, शुभ्रांशु, राहुल, संगीता सचान, रीना रस्तोगी, रश्मि अग्निहोत्री, रीना सिंह, चेतना, मिथिला, संजय, रजनीकांत तिवारी मौजूद रहे।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39; 