कार्यालय में पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनपद के विभिन्न ग्रामों से आए जनसामान्य के प्रार्थना पत्रों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि शिकायतों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए जिससे जनसामान्य को सहूलियत हो और कम से कम समय में उनकी समस्याओं का समाधान हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now