– संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती पश्चिम में पड़ोसी के मकान निर्माण में कुछ देर के लिए हुए जलभराव के कारण उत्पन्न हुए विवाद में दबंगों द्वारा की गई गाली-गलौज में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत पीड़ित महिला न्याय के लिए भटक रही है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में राधानगर नई बस्ती पश्चिम निवासी सुनीता देवी पत्नी रामनारायन ने बताया कि 31 मई को वह अपने मकान में अकेली थी। पड़ोसी अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। जिसके दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। समस्या को तत्काल ठीक करा दिया। इसके बावजूद पड़ोसी संदीप पाल, लाल ने उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और गाली-गलौज की। जिससे मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेंस पहुंची। समाज में छवि धूमिल करने का प्रयास किया। दबंगों के असामाजिक व्यवहार को देखते हुए अपनी सुरक्षा व संपत्ति की सुरक्षा को लेकर आशंका है। उसके साथ किसी अप्रिय घटना हो सकती है। उसने बताया कि थाने में शिकायती पत्र देने के बावजूद पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने दबंगों पर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now