CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कल्यानपुर पुलिस ने नाबालिग अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया तथा मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कल्यानपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-138/26, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र चंद्रभान रैदास निवासी आऊ थाना अतर्रा जनपद बांदा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले से संबंधित नाबालिग अपहृता को 07 जून को सकुशल बरामद कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुज मिश्रा, महिला आरक्षी पूजा यादव तथा कांस्टेबल नीलेश कुर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now