– अपहृता को पहले ही सकुशल बरामद कर चुकी थी पुलिस
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना खागा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में प्रकाश में आए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना खागा में दर्ज मुकदमा संख्या 169/26 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित मामले की विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान इरशाद अली पुत्र मुख्तार अहमद निवासी पक्का तालाब, कस्बा एवं थाना खागा के रूप में हुई। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 87 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।
गौरतलब है कि इसी मामले में अपहृत नाबालिग को थाना खागा पुलिस ने 29 मई को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने उसे दबोचकर न्यायालय में पेश कर दिया। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल बन्टी, कांस्टेबल बृजेश कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है, जिससे अपराधियों में हड़कंप और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
