CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राधानगर पुलिस को सफलता मिली है। नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस टीम अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर चुकी थी।
राधानगर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 153/2026, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी आकाश साहू पुत्र अशोक साहू निवासी अंबेडकर नगर थाना राधानगर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक गुलाब चंद मौर्य, महिला कांस्टेबल वर्षा यादव, आरक्षी प्रवीण उपाध्याय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now