– आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ रहने को हुए राजी
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में संचालित महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र की पहल एक बार फिर दो परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आई। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित काउंसलिंग के दौरान आपसी वैचारिक मतभेद और पारिवारिक विवाद से जूझ रहे दो दंपतियों के बीच सफल समझौता कराया गया। दोनों पक्षों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर दोबारा साथ रहने का निर्णय लिया।
परिवार परामर्श केंद्र में प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और आपसी संवाद व समझाइश के माध्यम से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया। काउंसलिंग के बाद दोनों दंपतियों ने वैवाहिक जीवन को नई शुरुआत देने पर सहमति जताई, जिससे उनके परिजनों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र लगातार पारिवारिक विवादों को न्यायालय की लंबी प्रक्रिया से पहले आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से सुलझाने का प्रयास कर रहा है। केंद्र की इस पहल से कई बिखरते परिवारों को फिर से एक होने का अवसर मिल रहा है। काउंसलिंग के दौरान महिला आरक्षी शिप्रा पाठक एवं महिला आरक्षी यशस्वी शर्मा भी सहयोग के लिए उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now