CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ग्वालियर से डीएलएड की परीक्षा देकर ट्रेन द्वारा घर वापस जा रहे 21 वर्षीय छात्र की ट्रेन में ही अचानक मौत हो गयी। खागा स्टेशन में ट्रेन रोंककर जीआरपी ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है। वहीं मृतक के पास में मिले आईडी कार्ड के जरिये परिजनो को सूचना दे दी।
जानकारी के अनुसार बिहारी प्रान्त के जनपद के पूर्णिया थाना डगरवा गांव महलबाड़ी गांव निवासी उमेश चन्द्र विश्वास का पुत्र विभाष कुमार विश्वास डीएलएड की परीक्षा देने के लिए ग्वालियर गया था। बताते हैं कि परीक्षा देने के बाद वह ट्रेन द्वारा वापस जा रहा था। तभी ट्रेन में ही उसकी मौत हो गयी। उधर खागा स्टेशन में नॉन स्टाप गाड़ी निकलने की वजह से ट्रेन को रोंक दिया। इसी बीच ट्रेन में बैठे मुसाफिरों को कुछ शक हुआ तो इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दिया तभी मौके में पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास से ग्वालियर से बरौनी तक का निकट भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now