शिविर में रक्तदान करते संस्था के सदस्य।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की बरसी पर संस्था सर्व फार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें पांच लोगों ने रक्तदान किया।
मानस रक्तकेन्द्र में लगाए गए रक्तदान शिविर में पांच युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता प्रसून तिवारी ने रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन कर प्रशस्ति पत्र देकर कहा कि आज कल जिले में रक्त की कमी के चलते मरीजो को परेशान होना पड़ता है और युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं तीन महीने में रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। हर स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। मानस रक्तकेन्द्र में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में पांच रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। जिससे युवा वर्ग ने मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में सुभाष, सुयश, शिवम, बालचंद्र शर्मा व महेश पाठक शामिल रहे। इस मौके पर संस्था से गुरमीत सिंह, यश, अभय मिश्रा, शिवम सिंह, ऋतिक व रक्तकेन्द्र से अमन यादव, अनामिका, अंजली, विशाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now