CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुरवा में शुक्रवार की शाम बहू से विवाद के बाद 45 वर्षीय सास ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार थाने के नया पुरवा गांव निवासी चित्रसेन की पत्नी गीता देवी ने शुक्रवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जिन्दगी व मौत के बीच संघर्ष करते-करते देर रात लगभग एक बजे महिला ने दम तोड़ दिया। उधर सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं मृतका के पति चित्रसेन ने बताया कि शुक्रवार की शाम बहू अनीता से उसके पत्नी की कहासुनी हो गयी। जिस पर बहू ने कुछ अपशब्द बोल दिया जिससे क्षुब्ध होकर उसकी पत्नी जहर खाकर जान दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now