CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्हरी स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुवांपार गांव निवासी श्रीचंद निषाद की पत्नी उर्मिला देवी (43) अपने जेठ उदल के साथ बाइक से कुवांपार से असोथर क्षेत्र के एक गांव जा रही थीं। बताया जा रहा है कि गम्हरी स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होने से उर्मिला देवी उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। इनमें विजयपाल (23), सरवन (18), सपना (14) और आशीष (12) शामिल हैं। बताया गया कि बड़े पुत्र विजयपाल की शादी हो चुकी है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now