– पांच नियोक्ताओं पर कार्रवाई
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले में बालश्रम उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे स्टेट एक्शन मंथ अगेंस्ट चाइल्ड लेबर अभियान के तहत श्रम विभाग ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सात बाल एवं किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया, जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच सेवायोजकों के खिलाफ निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई।
जिलाधिकारी के निर्देश एवं श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में श्रम विभाग की टीम ने एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के सहयोग से जिले के विभिन्न चिन्हित हॉटस्पॉट, मोटर गैराज, होटल-ढाबों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सघन अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर बाल एवं किशोर श्रमिक कार्य करते मिले, जिन्हें तत्काल मौके से मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान नियोक्ताओं और श्रमिकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित-2016) के प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा बालश्रम न कराने के लिए जागरूक किया गया। सहायक श्रमायुक्त लालाराम ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम कराना कानूनन दंडनीय अपराध है। अधिनियम का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में बाल श्रमिकों को रोजगार न दें और कानून का पूरी तरह पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now