बीओएस के पदग्रहण समारोह में भाग लेते एसपी अभिमन्यु मांगलिक व अन्य।
– बीओएस के पदग्रहण समारोह में पहुंचे एसपी, आईएएस-आईपीएस बनकर देशसेवा का दिया मंत्र
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मोबाइल की स्क्रीन पर घंटों आंखें गड़ाए रहने वाले बच्चों के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को खास संदेश दिया। पक्का तालाब स्थित ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के पदग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसपी ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल से दूरी बनाने की सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से लोगों की याददाश्त भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की नसीहत दी।
समारोह में एसपी ने छात्र-छात्राओं को आईएएस व आईपीएस बनकर देशसेवा करने का लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह भी कभी एक सामान्य छात्र थे, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर यूपीएससी की परीक्षा पास की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कोई भी मुकाम इतना बड़ा नहीं है, जहां मेहनत करने वाला छात्र पहुंच न सके। पदग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने विद्यालय के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज और पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिसर में एसपी के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बच्चों ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया, जबकि विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। स्पोट्र्स टीचर मोहम्मद मोहसिन ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। समारोह से पहले एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के ग्राउंड, क्लास रूम, लाइब्रेरी और मल्टीपरपज हॉल का जायजा लिया। स्मार्ट क्लासेस की सुविधाएं देखकर उन्होंने विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की। बच्चों के अनुशासन और परिसर की साफ-सफाई को भी उन्होंने खूब सराहा। कार्यक्रम में बच्चों ने देश के महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक इश्तियाक हुसैन, चेयरमैन वासिफ हुसैन, डायरेक्टर कृष्णा उप्पल, वकील अहमद, ताहिर हुसैन, आसिफ हुसैन, अरशद नूर, ताहिर हसन, अफजल अली, कहकशां शाहीन, कनीज फातिमा और शुमैला शाहीन समेत विद्यालय परिवार ने एसपी का बुके देकर स्वागत किया। आसिफ हुसैन और वकील अहमद ने उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किया। संचालन फजल बाकरी, ताहिर हसन व अफजल अली ने किया। इस दौरान फराज अहमद, शहजाद अहमद, जायर, अब्दुल्लाह, नियाबुल, उबैद, सैफ, मुफ्ती वसीम, सूफिया अशफाक, असफा, अरशिया, फरहीन एजाज, संजीव कुमार तिवारी, अजहर, बेबी समन, लैला खालिद, शगुफ्ता, नाजिया नूर, नाजिया करीम, मुबश्शिरा, सारा, शिफा, अलीना, जैनब, तहजीब, शबाहत, जैनब हसन, सानिया, सना, अरीबा, फौजिया, खुशी, ईमान, अलवीरा, एरा, अरबिया, अदीबा, गुलनाजमीन, साद मसूद, समरा, अरीबा नाज, शबीना बानो, फातिमा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now