CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी स्थित तालाब के पास सोमवार की रात एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवांशू (19) पुत्र राजेश कुमार निवासी सोनवर्षा, थाना गाजीपुर के रूप में हुई है। घटनास्थल से मृतक की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now