– परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप, पति व ससुर हिरासत में
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर में संदिग्ध परिस्थियों में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर भैंस की मांग पूरी न होने पर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बसावनपुर गांव निवासी उत्तम उर्फ ननका की पत्नी दुर्गा देवी ने सोमवार की शाम संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के परिजनों ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 2022 में की थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ससुरालीजन भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर पति ससुर रामकुमार, देवर अतुल, जेठ मटरू ने उसे मारा पीटा और मारने पीटने के बाद हत्या कर दी और शव को फंासी पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत कारण ज्ञात हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now