फोटो परिचय-  कृषक दल को रवाना करतीं डीएम।

– डीएम, सीडीओ व ब्लॉक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से रूबरू कराने के लिए कृषि विभाग की ओर से 48 किसानों का दल सोमवार को राजस्थान के लिए रवाना किया गया। डीएम निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ पवन कुमार मीना और हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

भ्रमण के दौरान किसान भरतपुर व जयपुर स्थित कृषि अनुसंधान संस्थानों में उन्नत खेती, सरसों की नई प्रजातियों, फसल विविधीकरण, बागवानी, मृदा स्वास्थ्य और प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी लेंगे। उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने बताया कि आत्मा योजना के तहत आयोजित भ्रमण का उद्देश्य किसानों का तकनीकी ज्ञान बढ़ाना है। प्रशिक्षण के बाद किसान सीखी गई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने के साथ अन्य किसानों को भी जागरूक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now