CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद भर में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हथगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के मामले में वांछित चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना हथगांव पुलिस ने रविवार को मु0अ0सं0 180/2022, धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त सुजात खान पुत्र हामिद खान तथा हामिद खान पुत्र स्वर्गीय इस्माईल खान निवासी ग्राम रामपुर मुआरी थाना हथगांव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में वांछित चल रहे थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल अभिषेक मौर्या एवं महिला कांस्टेबल शिवानी यादव शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now